वेतन निर्धारण कराने की मांग

वेतन निर्धारण कराने की मांग

मधेपुरा. भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय में बिहार लोक सेवा आयोग की अनुशंसा के आलोक में वर्ष 2016-2017 बैच में नियुक्ति शिक्षकों को असिस्टेंट प्रोफेसर से असिस्टेंट प्रोफेसर (सीनियर स्केल) में सितंबर-2024 में प्रोन्नति मिल गयी है, लेकिन अबतक इनका नये स्केल में वेतन का निर्धारण नहीं हुआ है. इस बाबत बजटीय प्रावधान नहीं किये गये हैं. ऐसे में दर्जनों शिक्षकों को आर्थिक रूप से क्षति उठानी पड़ रही है. इस बाबत ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय मधेपुरा के स्नातकोत्तर दर्शनशास्त्र विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ सुधांशु शेखर ने बीएनएमयू कुलसचिव प्रो विपिन कुमार राय को पत्र लिखा है. पत्र में अनुरोध किया गया है कि सभी प्रोन्नत शिक्षकों का वेतन-निर्धारण कराते हुए अविलंब बजटीय प्रावधान कराने का कष्ट किया जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >