बीएड सत्र 2023-25 के द्वितीय वर्ष का परीक्षा प्रपत्र भरवाने की मांग

बीएड सत्र 2023-25 के द्वितीय वर्ष का परीक्षा प्रपत्र भरवाने की मांग

मधेपुरा. छात्र जदयू के विश्वविद्यालय इकाई द्वारा विश्वविद्यालय अध्यक्ष निखिल सिंह यादव के नेतृत्व में गुरुवार को बीएनएमयू कुलपति प्रो विमलेंदु शेखर झा को बीएड सत्र 2023-25 के द्वितीय वर्ष का परीक्षा प्रपत्र भरने के संबंध में मांग पत्र दिया. मौके पर उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं ने कहा कि बीएड सत्र 2023-25 के द्वितीय वर्ष का परीक्षा प्रपत्र भरने की तिथि अविलंब घोषित किया जाय. उन्होंने कहा कि 25 मार्च से पहले तक परीक्षा प्रपत्र भरने की घोषित किया जाय और अप्रैल माह में परीक्षा आयोजित कराकर, मई तक में परीक्षा परिणाम घोषित किया जाये ताकि सभी छात्र-छात्रा एसटीइटी व टीआरटी-4 में सम्मिलित हो सके. मौके पर हिमांशु कुमार, श्वेता कुमारी, नीतीश कुमार, मनोरंजन कुमार, हरेराम कुमार, मो मुश्ताक, रूपेश कुमार, बसंत कुमार, सुबोध कुमार, भारतेंदु विमल, प्रशांत कुमार, अक्षय कुमार, अनमोल कुमार, दीनानाथ कुमार, निरंजन कुमार, शिव कुमार, सोनू कुमार, आरती कुमारी, मिली कुमारी, पल्लवी कुमारी, मोनिका कुमारी, खुशबू कुमारी, चुनचुन कुमार, सुभाष कुमार, साजन कुमार, नीतीश कुमार, कृष्ण कुमार, प्रभास कुमार, नवीन कुमार, मुस्कान भारती, राशि श्रीवास्तव, प्रिंस कुमार, नीतीश कुमार, सुमित कुमार, अमृत राज, मो गुलफाम, मिंटू कुमार, रौशन कुमार, नीतीश कुमार, सक्षम कुमार, अजय कुमार, प्रमोद कुमार, अमरदीप कुमार, शिवशंकर, ललित कुमार, शांतनु मालिक, प्रिंस कुमार, शुभम कुमार, सोनू कुमार, सौरभ कुमार, सागर कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >