सड़क हादसे में एक की मौत

बिरैली बजार से रायभीर की और जाने वाली रोड नंबर 18 पर दो मोटरसाइकिल में हुई जबरदस्त टक्कर में एक मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति की घटना स्थल पर मौत हो गयी है.

शंकरपुर. बिरैली बजार से रायभीर की और जाने वाली रोड नंबर 18 पर दो मोटरसाइकिल में हुई जबरदस्त टक्कर में एक मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति की घटना स्थल पर मौत हो गयी है. मृतक की पहचान सिंहेश्वर थाना क्षेत्र मझोआ गांव के पावन तांती के रूप में हुई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पल्सर और टीवीएस स्पोर्ट मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर हो गई. जिससे टीवीएस स्पोर्ट पर सवार गाड़ी चालक की रोड पर गिरने से दर्दनाक मौत हो गई. वहीं पल्सर बाइक पर सवार व्यक्ति घायल हो गए. घायलों को स्थानीय लोगों के मदद से एंबुलेंस को मंगाकर इलाज के लिए जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया. घटनास्थल पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. घटना की सूचना राहगीरों के द्वारा शंकरपुर पुलिस को दिया गया. इस बाबत शंकरपुर थाना अध्यक्ष रोशन कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंच चुके है. घटना स्थल भर्राही थाना क्षेत्र में है आगे की करवाई भर्राही थाना पुलिस करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >