डीडीसी पर नाजिर के साथ दुर्व्यव्हार का लगाया आरोप, कर्मियों ने कार्य का किया बहिष्कार

डीडीसी पर नाजिर के साथ दुर्व्यव्हार का लगाया आरोप, कर्मियों ने कार्य का किया बहिष्कार

चौसा. प्रखंड व अंचलकर्मियों ने मंगलवार को डीडीसी पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार किया. प्रदर्शन कर रहे प्रखंड व अंचलकर्मियों ने कहा कि 14 अप्रैल को उप विकास आयुक्त ने जिला नाजिर मनोज पंडित के साथ दुर्व्यवहार की. इससे सभी कर्मी आहत हैं. कर्मियों ने कहा कि डीडीसी पर जब तक कार्रवाई नहीं होगी, तब तक कार्य का बहिष्कार किया जायेगा. प्रदर्शन कर रहे कर्मियों ने कहा कि वे निचले स्तर के सामान्य कर्मी हैं, लेकिन कार्यालय व समाज में उनकी भी प्रतिष्ठा है. मौके पर बम शंकर झा, कुमार विश्वदीप, उमेश कुमार, प्रशांत कुमार, परवेज आलम, मंटू आलम, अजय कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >