सार्वजनिक दुर्गा स्थान में अन्नपूर्णा मेला को लेकर उमड़ी भीड़

सार्वजनिक दुर्गा स्थान में अन्नपूर्णा मेला को लेकर उमड़ी भीड़

उदाकिशुनगंज. सार्वजनिक दुर्गा स्थान, उदाकिशुनगंज में अन्नपूर्णा मेला शनिवार को लगाया गया. मेले को लेकर मंदिर परिसर में मां अन्नपूर्णा देवी व अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमा स्थापित की गयी. पूजा को लेकर शनिवार की सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. पूजा के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति गीतों की गूंज से माहौल भक्तिमय बना रहा. मंदिर समिति के सदस्यों के अनुसार प्रतिमाओं की स्थापना के साथ ही विशेष पूजा और भजन किया जा रहा है. वहीं बड़ी संख्या में महिलाओं और युवाओं ने भी पूजा में शामिल होकर धर्म-अध्यात्म और श्रद्धा का भाव प्रकट किया. स्थानीय लोगों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बड़ी श्रद्धा और आस्था के साथ पूजा आयोजित की जा रही है, जिससे क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक वातावरण बना हुआ है. बताया कि मेला रविवार तक चलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >