मंदिर का पट खुलते ही श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

मंदिर का पट खुलते ही श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

मधेपुरा.

शहर के बड़ी दुर्गा मंदिर, बंग्ला दुर्गा मंदिर, रेलवे दुर्गा मंदिर, साहुगढ़ दुर्गा मंदिर व गोशाला परिसर स्थित दुर्गा मंदिर में पूरी श्रद्धा के साथ मां की पूजा हो रही है. बड़ी दुर्गा मंदिर व गौशाला दुर्गा मंदिर का पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. मंगलवार को पूरे जिले में श्रद्धालुओं का तांता मंदिरों में लगा रहा. मंदिरों व पंडालों सहित शहर के हरेक चौक-चौराहों पर भक्ति गीत बजने से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है. पूजा को लेकर बाजार में भी चहल-पहल बढ़ गयी है

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >