अपराधियों ने बुजुर्ग से एक लाख रुपया छीना

अपराधियों ने बुजुर्ग से एक लाख रुपया छीना

सिंहेश्वर. थाना क्षेत्र अंतर्गत पोस्ट ऑफिस रोड स्थित एक किराने दुकान से समान लेने जा रहे बुजुर्ग से एक लाख रुपया अपराधियों ने छीन लिया. भवानीपुर पंचायत के वार्ड संख्या तीन निवासी विजय कुमार सिंह बैंक से 75 हजार लेकर पोस्ट ऑफिस रोड स्थित एक दुकान से सामान खरीदने जा रहा था. बाइक से जैसे ही किराने दुकान पर रूकने का प्रयास कर थे कि पीछे से एक बाइक पर सवार दो युवक बैग छीन लिया. छिनतई के दौरान पीड़ित सड़क पर गिरकर जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से मेडिकल कॉलेज ले गया. पीड़ित ने बताया कि वे बैंक से 75 हजार निकासी कर लौट रहे थे. साथ में पहले से 25 हजार रुपया भी था. एक लाख रुपया छीन लिया. वहीं थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया कि जानकारी मिली है. छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >