अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर की हत्या

अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर की हत्या

प्रतिनिधि, उदाकिशुनगंज

उदाकिशुनगंज नप क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 में सोमवार की देर संध्या एक व्यक्ति की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार अपराधियों ने तीन गोली मारी. गोली कमर के ऊपर व शरीर के अन्य हिस्से में लगी है. लोगों ने उसे गंभीर हालत में उदाकिशुनगंज पीएचसी ले गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान नगर परिषद वार्ड संख्या 17 निवासी टूनटून सहनी के रूप में हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >