50 हजार रुपये का इनामी अपराधी गिरफ्तार

50 हजार रुपये का इनामी अपराधी गिरफ्तार

शंकरपुर. पुलिस ने विभिन्न लूटपाट कांड के वांछित 50 हजार रुपये का इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है. वहीं डुगडुगी बजकर सभी आरोपितों के घर इश्तेहार चस्पा दिया. इस बाबत थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि बरियाही वार्ड नंबर 11 निवासी बम यादव के पुत्र ब्रजेश यादव जो सुपौल पिकअप लूट कांड व शंकरपुर फाइनेंस कर्मी से लूट कांडों में वांछित था. गुप्त सूचना पर बरियाही गांव से गिरफ्तार किया गया. वहीं जिरवा वार्ड नंबर दो निवासी शोभा देवी ने शंकरपुर थाने में नाबालिग पुत्री के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इसमें बसंतपुर निवासी दुर्गी राम के पुत्र सोनू कुमार व गुड्डू कुमार, मोहानी राम के पुत्र दुर्गी राम, दुर्गी राम की पत्नी प्रमिला देवी, गुड्डू राम की पत्नी खुशबू देवी सभी को आरोपित किया था. पुलिस ने कांड संख्या 53/25 दर्ज कर अपहर्ता के बरामदगी को लेकर छापामारी की, लेकिन सभी नामजद अभियुक्त फरार है. अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय से इश्तेहार निर्गत हुआ था. शंकरपुर पुलिस ने डुगडुगी बजकर सभी आरोपितों के घर इश्तेहार चस्पा दिया. मौके पर एसआइ अभय सिंह, जेएसआइ नागेंद्र कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >