समय पर बिजली बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं को किया गया सम्मानित

समय पर बिजली बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं को किया गया सम्मानित

उदाकिशुनगंज . बिजली विभाग द्वारा एक अभिनव पहल के तहत समय पर बिजली बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. इस पहल का उद्देश्य नियमित रूप से बिल भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को प्रोत्साहित करना और अन्य उपभोक्ताओं को भी समय पर भुगतान करने के लिए प्रेरित करना है. अनुमंडल मुख्यालय स्थित विद्युत केंद्र परिसर में अनुमंडल क्षेत्र के दर्जनों उपभोक्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. बताया जाता है कि इन उपभोक्ताओं में घरेलू, वाणिज्यिक और औद्योगिक श्रेणी के उपभोक्ता शामिल हैं, जिन्होंने नियमित रूप से अपने बिजली बिल का भुगतान किया है और विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में योगदान दिया है. इस पहल से न केवल समय पर भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं का मनोबल बढ़ा है, बल्कि अन्य उपभोक्ताओं के लिए भी यह एक प्रेरणादायक उदाहरण बन रहा है. इस दौरान उदाकिशुनगंज सहायक विद्युत अभियंता विजय कुमार ने कहा कि समय पर बिजली बिल भुगतान से उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होती है. साथ ही विलंब शुल्क से भी बचा जा सकता है. उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को डिजिटल माध्यमों से भुगतान करने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है. सम्मानित किये गये उपभोक्ताओं में मनोज मेहता, शिव नारायण पूर्वे, कमलेश्वरी ठाकुर, विलक्षण राम, साबो देवी, गजेंद्र राम, लुखा दास, अशोक शर्मा, बीबी रुखसार, मनोज सिंह, गीता देवी, गुड़िया देवी आदि शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >