डॉ रंजन प्रसाद की मनायी गयी पुण्यतिथि

डॉ रंजन प्रसाद की मनायी गयी पुण्यतिथि

मधेपुरा. समाज में शिक्षा, सेवा व जागरूकता के प्रतीक डाॅ रंजन प्रसाद की 15वीं पुण्यतिथि सोमवार को मनायी गयी. बुद्धिजीवियों, युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं व छात्र-छात्राएं ने डाॅ रंजन प्रसाद को श्रद्धांजलि दी. लोगों ने कहा कि डाॅ रंजन प्रसाद केवल एक शिक्षक ही नहीं थे, बल्कि समाज के पथ प्रदर्शक भी थे. उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन गरीब, दलित व वंचित वर्ग को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने में समर्पित कर दिया. मौके पर अधिवक्ता राहुल, डाॅ अभिषेक, तरुण कश्यप, आनंद, आशीष आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >