– ग्रामीणों ने कहा कार्रवाई न होने से लगातार गायब शिक्षकों का अबतक बनाया जा रहा था हाजिरी-उदाकिशुनगंज
जिले के उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत सुखासनी के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में अवैधानिक तरीके से शिक्षा समिति गठन के बाद पोषक क्षेत्र के लोगों का गुस्सा दिनोंदिन भड़क रहा है. अब तो फर्जी तरीके से सेल्फी अपलोड कर शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी की भी शिकायत अधिकारियों से की गई है. ग्रामीणों का कहना है कि विभागीय स्तर पर अबतक गहन निगरानी न होने के कारण विद्यालय में पदस्थापित शिक्षक-शिक्षिका लगातार गायब रहती है. इसके बावजूद भी प्रधानाध्यापक की मिलीभगत से फर्जी सेल्फी अपलोड कर ऑनलाइन हाजिरी बनवाई जाती है. प्रधानाध्यापक स्वयं प्रशासनिक कार्यों में दक्ष न होने के कारण असमाजिक तत्वों के सम्पर्क में रहते हैं. इससे पोषक क्षेत्र के लोग परहेज में हैं. ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति विवरणी की गहन जांच कर विधिसम्मत अनुशासनिक कार्रवाई की जाए. इससे शिक्षकों की फर्जी सेल्फी अपलोड कर ऑनलाइन हाजिरी पर विराम लग सकेगा. बताया जा रहा है कि उक्त विद्यालय की एक शिक्षिका 14 अक्टूबर एवं 27 नवम्बर 2022 को तत्कालीन एसडीएम राजीव रंजन कुमार सिन्हा के औचक निरीक्षण में हाजिरी बनाकर गायब पाई गई. इससे पूर्व भी तत्कालीन बीडीओ मुर्शिद अंसारी के औचक निरीक्षण में 30 सितम्बर 2018 एवं 29 जनवरी 2019 को शिक्षिका अनुपस्थित पाई गई थी. इन सभी मामलों में विभागीय कार्रवाई की भी अनुशंसा की गई थी. कार्रवाई न होने से विद्यालय में पदस्थापित शिक्षक-शिक्षिकाओं के बिना सूचना के लगातार गायब होने का अंतहीन सिलसिला अब भी थम नही रहा है. मालूम हो कि हाल ही में 4 मार्च को डीपीओ (सर्व शिक्षा अभियान) के निरीक्षण में बगैर सूचना उपस्थिति पंजी में अवकाश अंकित कर दिया गया था. जबकि ऑनलाइन हाजिरी की जांच अबतक नहीं हुई है. इस बावत उदाकिशुनगंज बीईओ निर्मला कुमारी ने कहा है कि जिला स्तर सुखासनी विद्यालय की जांच की जा रही है. कार्रवाई भी जिला स्तर से ही की जाएगी.– वर्जन –
इस मामले को गंभीरता से लिया गया है. गठित शिक्षा समिति रद्द कर पुनर्गठन का निर्देश दिया गया है. सभी बिंदुओं पर गहन जांच की जा रही है. दोषी शिक्षकों पर कार्रवाई की जायेगी.
अभिषेक कुमार, डीपीओ, सर्व शिक्षा अभियान, मधेपुराB
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
