बीसीए पुनर्मूल्यांकन परिणाम में गड़बड़ी की शिकायत, छात्रों ने कुलपति को सौंपा आवेदन

बीसीए पुनर्मूल्यांकन परिणाम में गड़बड़ी की शिकायत, छात्रों ने कुलपति को सौंपा आवेदन

मधेपुरा. बीएनएमयू के बीसीए पुनर्मूल्यांकन परिणाम जारी होते ही फिर विवाद खड़ा हो गया. छात्रों ने कई गंभीर त्रुटियों को लेकर कुलपति से मुलाकात की और साक्ष्यों के साथ 12 बिंदुओं पर आवेदन सौंपा. संयुक्त छात्र संगठन के नेतृत्व में एनएसयूआइ के मनीष कुमार, युवा शक्ति के सौरभ यादव, आइसा के अरमान अली, भीम आर्मी के अबुजर रहमान व बिट्टू रावण, युवा कांग्रेस के निरंजन यादव व सुमित यादव आदि कुलपति से मिले. छात्रों ने बताया कि उत्तर पुस्तिका में विषय का नाम डीबीएमएस के बजाय डीबीएनएस लिखा गया है, कई छात्रों के री-टोटलिंग के पैसे लेने के बावजूद परिणाम में नाम नहीं है. एक छात्र को प्रमोट किया गया, जबकि वह पास था, वहीं एक अन्य को पास अंक मिलने के बावजूद फेल दिखा दिया गया है. छात्रों ने कहा कि 34 में से 19 छात्रों ने री-टोटलिंग का फॉर्म भरा था, जिनमें से 12 कॉपियों में गंभीर त्रुटियां मिलीं. मौके पर मुस्कान कुमारी, सानिया प्रवीण, काजल कुमारी, रोशनी कुमारी, प्रतीक वर्मा, शिवम झा, आस्था कुमारी, सुमित, निखिल, सत्यम, सानू सिंह, आलोक सिंह व संदीप कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >