130 भूमिहीनों को सीओ ने दिया बासगीत पर्चा

130 भूमिहीनों को सीओ ने दिया बासगीत पर्चा

मधेपुरा.

सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न जगहों के भूमिहीन 130 परिवारों को अंचलाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बासगीत पर्चा दिया. इस दौरान सीओ ने बताया कि भूमिहीन परिवारों का सर्वे करवाकर, बिहार सरकार की खाली वास योग्य भूमि पर बंदोबस्ती पर्चा जांचोपरांत दिया गया हैं. बताया कि भूमिहीन परिवारों को आवास के लिए भूमि उपलब्ध कराये जाने के लिए राजस्व व भूमि सुधार विभाग के तहत संचालित अभियान बसेरा दो के तहत अंचल कार्यालय मधेपुरा अंतर्गत कुल 130 भूमिहीन परिवारों का सर्वे करवाकर तीन-तीन डेसिमल जमीन का बंदोबस्ती पर्चा वितरित किया. सीओ सिंहेश्वर जो अभी मधेपुरा के प्रभार में हैं. उनके द्वारा बताया गया कि सिंहेश्वर अंचल में पूर्व में 30 पर्चा व गुरुवार को 13 कुल 43 भूमिहीन को पर्चा दिया गया था व शुक्रवार को मधेपुरा में 130 भूमिहीन को पर्चा दिया गया है.

साथ ही इसकी सूची प्रखंड विकास पदाधिकारी को भी उपलब्ध कराया गया है. इससे कि इन लाभुकों को मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जा सके. इस दौरान बराही के 25, मठाही के 21, खोपैती तुनीयाही के 24, साहूगढ़ एक व साहूगढ़ दो के 36, भदौल बुधमा के छह, बालम गढ़िया के 18 लाभुकों को पर्चा वितरण किया है. जबकि एक सौ और भूमिहीन को पर्चा देने की प्रक्रिया की जा रही है. पर्चा वितरण के दौरान अंचल अधिकारी मधेपुरा, प्रखंड विकास पदाधिकारी व अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >