उत्क्रमित मध्य विद्यालय जमुनिया के बच्चे गये परिभ्रमण पर

उत्क्रमित मध्य विद्यालय जमुनिया के बच्चे गये परिभ्रमण पर

उदाकिशुनगंज. प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय जमुनिया से शनिवार को परिभ्रमण की टोली मंदारहिल के लिए रवाना हुई. परिभ्रमण दल का नेतृत्व प्रधानाध्यापक कुमार संजय पुतुल ने किया. एचएम ने बताया कि मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों के बच्चे के बौद्धिक विकास के लिए साल में एक बार शैक्षणिक परिभ्रमण पर भेजती है. ताकि छात्र- छात्राओं के गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के अलावा उनके बौद्धिक विकास जागृत हो सके. शनिवार को बच्चों की एक टोली के साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मंदारहिल, कुप्पाघाट एवं बाबा शिशु राउत स्थान के दर्शन के लिए रवाना हुये. परिभ्रमण दल के साथ एचएम संजय कुमार, डॉ लवकेश गांधी, रविन्द्र कुमार ठाकुर, अन्नपूर्णा कुमारी, कल्पना कुमारी, शिक्षा समिति अध्यक्ष रीना देवी, सचिव किरण देवी आदि शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >