चापाकल के पास बने गड्ढे में डूबने से बालक की हुई मौत

Death

बिहारीगंज. घर में चापाकल पास बने गड्ढे में डूबने से तीन वर्षीय बालक की मौत मंगलवार को हो गयी. बच्चे की फुआ आशा देवी ने बताया कि भाई चंद्रशेखर मंडल हथिऔधा पंचायत के पड़ोकिया टोला वार्ड 14 का रहने वाला है. चंद्रशेखर व उसकी पत्नी बाबो देवी का तीन साल का बेटा रितेश कुमार घर में ही खेल रहा था.इसी दौरान चापाकल के पास के बने गड्ढे में गिर गया. जब रितेश की चाची बर्तन धोने चापाकल पर गयी, तो उस गड्ढे में देखा. गड्ढे से निकाले के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. इधर, प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष जया कुमारी ने बताया कि श्पव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >