ग्राम कचहरी में गूंजे मारपीट और जमीन विवाद के मामले, दोनों पक्षों की हुई सुनवाई

ग्राम कचहरी में गूंजे मारपीट और जमीन विवाद के मामले, दोनों पक्षों की हुई सुनवाई

कुमारखंड. प्रखंड क्षेत्र के रहटा पंचायत भवन में मंगलवार को पंचायत कचहरी का आयोजन किया गया, जहां मारपीट व जमीन विवाद से जुड़े दो मामलों की सुनवाई की गयी. पंचायत के सरपंच की अध्यक्षता में हुई इस सुनवाई में दोनों पक्षों को बुलाकर उनकी समस्याएं सुनी गईं तथा आपसी सौहार्द बनाये रखने की अपील की गयी. पहले मामले में रहटा पंचायत निवासी नुसरत खातून, पति मोहम्मद आजम ने गांव के ही मो कादिर पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुये आवेदन दिया. पीड़िता ने पंचायत कचहरी में बताया कि आपसी विवाद के दौरान उनके साथ मारपीट व अभद्र व्यवहार किया गया. मामले को गंभीरता से लेते हुये पंचायत प्रतिनिधियों ने दोनों पक्षों की बातें सुनीं एवं शांतिपूर्ण समाधान निकालने का प्रयास किया. पंचायत की ओर से दोनों पक्षों को गांव की शांति एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की सलाह दी गयी. वहीं दूसरा मामला भूमि विवाद से जुड़ा था. इसमें एक पक्ष की ओर से परिया देवी, पति शिवम साह ने आवेदन दिया, जबकि दूसरे पक्ष में लक्ष्मी साह, जय कुमार शाह एवं शंभू साहू सहित अन्य लोग शामिल थे. जमीन को लेकर चल रहे विवाद में दोनों पक्षों ने पंचायत कचहरी के समक्ष अपनी-अपनी दलीलें रखी. पंचायत प्रतिनिधियों ने संबंधित कागजातों की जांच कर निष्पक्ष समाधान की दिशा में पहल की. सुनवाई के दौरान सरपंच सदस्य प्रवीण कुमार प्रदीप, मुखिया रमेश कुमार रमन, समिति सदस्य राधा देवी, उप सरपंच रंजना देवी, पंचायत कचहरी सचिव धर्मेंद्र कुमार तथा न्याय मित्र बाबुल कुमार मौजूद रहे. इसके अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं फरियादी भी पंचायत भवन में उपस्थित रहे. पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि पंचायत कचहरी ग्रामीण स्तर पर छोटे-छोटे विवादों के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही है, जिससे लोगों को त्वरित व सुलभ न्याय मिल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAVIKANT SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >