मुरलीगंज में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, 10 लाख से अधिक के जेवरात व नकदी चोरी

मुरलीगंज के वार्ड 10 में अज्ञात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाया. लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी हो गए. घटना से इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मुरलीगंज (मधेपुरा) : नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 10 में पेट्रोल पंप के समीप बंद पड़े घर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ली. चोरी गये सामान की कीमत 10 लाख रुपये से अधिक बतायी जा रही है. घटना का खुलासा बुधवार सुबह घर के परिजनों के लौटने पर हुआ.

दिल्ली से लौटे रोहित ने देखा टूटा ताला और बिखरा सामान

पीड़ित रोहित रौशन ने बताया कि उनके चाचा कुंदन कुमार भगत बांका जिले में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं और ड्यूटी पर गये थे. वहीं, रोहित निजी कार्य से 31 जुलाई को दिल्ली गये थे. बुधवार सुबह घर लौटने पर देखा कि चारों कमरों के दरवाजों की कुंडी कटी हुई थी और ताले नीचे पड़े थे. कमरों के अंदर जाने पर चारों गोदरेज अलमारियां टूटी मिलीं और सामान बिखरा हुआ था.

चोरी के बाद बिखरा सामान

सोने-चांदी के जेवरात और नकदी ले गये चोर

पीड़ित के अनुसार, उनके चाचा कुंदन कुमार भगत की अलमारी से करीब 15 हजार रुपये नकद के अलावा सोने की चेन, झुमके, टीका-नथिया, मंगलसूत्र, हार, अंगूठियां, कान की बालियां और नाक की मुनिया चोरी हुई है. इसके अलावा चांदी की पायल और बिछिया भी चोर ले गये.

वहीं, रोहित रौशन की अलमारी से भी सोने की अंगूठियां, झुमके और चेन के साथ चांदी की पायल व बिछिया, जरूरी कागजात और अन्य कीमती सामान गायब मिले.

चार कमरों की कुंडी काटकर अलमारियों को बनाया निशाना

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गयी. एक साथ चार कमरों की कुंडी काटकर अलमारियों को तोड़ने और लाखों रुपये के जेवरात चोरी होने से इलाके में दहशत का माहौल है. पीड़ित परिवार ने पुलिस से मामले की जांच कर चोरी गये सामान की बरामदगी और अज्ञात चोरों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है.

पुलिस कर रही मामले की जांच

इधर, थानाध्यक्ष नूरूल हक ने बताया कि चोरी की घटना हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.


घटना की जांच करते पुलिस पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >