70वीं BPSC में मधेपुरा के युवाओं का जलवा, किसी ने बना DSP तो किसी ने हासिल किया RDO का पद

BPSC 70th Final Result : सीमित संसाधन, कठिन परिस्थितियां और बड़ा सपना. मधेपुरा के कई होनहार युवाओं ने 70वीं BPSC परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर यह साबित कर दिया कि मेहनत और दृढ़ संकल्प के आगे कोई बाधा बड़ी नहीं होती.

BPSC 70th Final Result: 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग. BPSC. परीक्षा के परिणाम में मधेपुरा जिले के युवाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है. किसी ने पुलिस उपाधीक्षक. DSP. बनकर सफलता की नई कहानी लिखी तो किसी ने ग्रामीण विकास पदाधिकारी बनकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया. सीमित संसाधनों के बीच हासिल की गई इन सफलताओं ने न केवल परिवारों, बल्कि पूरे जिले को गौरवान्वित किया है.

आलमनगर के अविनाश बने DSP, संघर्ष की मिसाल

मधेपुरा जिले के आलमनगर प्रखंड निवासी अविनाश कुमार ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर पुलिस उपाधीक्षक. DSP. का प्रतिष्ठित पद हासिल किया है. उनकी सफलता को लोग संघर्ष, समर्पण और कठिन परिश्रम का प्रतीक मान रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि सीमित संसाधनों के बावजूद अविनाश ने अपने लक्ष्य को हासिल कर युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है.

पटना: ” खान जो है वह खुद ही फर्जी है…” खान सर पर तेज प्रताप का यह बयान हुआ खूब वायरल.

औराही एकपरहा की बेटी मणिका ने बढ़ाया मान

गम्हरिया प्रखंड की औराही एकपरहा पंचायत की बेटी मणिका सिंह ने बीपीएससी परीक्षा में 573वीं रैंक प्राप्त कर ग्रामीण विकास पदाधिकारी. RDO. के पद पर चयनित होकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है. उनकी इस उपलब्धि से पूरे पंचायत क्षेत्र में खुशी का माहौल है. स्थानीय लोगों का कहना है कि मणिका की सफलता ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों के लिए नई प्रेरणा बनकर सामने आई है.

बालम गढ़िया के लिलटन ने रचा सफलता का नया अध्याय

आदर्श ग्राम पंचायत बालम गढ़िया के होनहार लिलटन कुमार ने भी बिहार प्रशासनिक सेवा में सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है. उनकी सफलता पर गांव और आसपास के क्षेत्रों में जश्न का माहौल है. ग्रामीणों ने कहा कि यह उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और प्रतिभा का परिणाम है.

अखिलेश ने दोबारा किया कमाल

मधेपुरा शहर के साहूगढ़ दीवानी टोला निवासी अखिलेश कुमार ने भी 70वीं बीपीएससी परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है. उनका चयन ग्रामीण विकास पदाधिकारी और पुलिस उपाधीक्षक जैसे प्रतिष्ठित पदों के लिए हुआ है. उल्लेखनीय है कि इससे पहले वह 68वीं बीपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी के रूप में कार्यरत हैं.

BPSC 70th Final Result: युवाओं के लिए बने प्रेरणा

जिले के जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, सामाजिक संगठनों और आम लोगों ने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी है. लोगों का कहना है कि इन युवाओं ने यह साबित कर दिया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, लगन और कठिन परिश्रम के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है. मधेपुरा के इन होनहारों ने जिले के युवाओं के लिए सफलता की नई इबारत लिखी है.

Also Read: NEET री-एग्जाम आज: बिहार में 1.56 लाख छात्र देंगे परीक्षा, 1500 बसों में मुफ्त सफर, जानें और क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >