राहुल गांधी के खिलाफ भाजयुमो ने किया प्रदर्शन

राहुल गांधी के खिलाफ भाजयुमो ने किया प्रदर्शन

उदाकिशुनगंज.

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला अध्यक्ष अजीत कुमार के नेतृत्व में शनिवार को उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र के गोपालपुर बाजार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया. भाजयुमो नेताओं ने बताया कि नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित वर्ल्ड एआई समिट के दौरान कांग्रेस से जुड़े कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किया गया था. उनका आरोप है कि इस तरह की गतिविधियों से अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया. नेताओं ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गयी कथित अपमानजनक टिप्पणियों के विरोध में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया. भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व से इस मामले में सार्वजनिक स्पष्टीकरण की मांग की है. इस अवसर पर विवेकानंद सिंह, रमण झा, महेश झा, मालिक राय, संजय ऋषिदेव, प्रभात सिंह, अमित राय, रंजीत मुनि, मंटू मुखिया, बबलू शर्मा, कारी मुखिया, गजेंद्र मुखिया आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >