छह को मनाया जायेगा भाजपा का स्थापना दिवस

छह को मनाया जायेगा भाजपा का स्थापना दिवस

पुरैनी. छह अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस मनाया जायेगा. शुक्रवार को पुरैनी भाजपा के मंडल अध्यक्ष रौशन कुशवाहा ने विभिन्न पंचायतों का दौरा कर पार्टी के सामग्री को सभी शक्ति केंद्र प्रमुख तक पहुंचाया. मंडल अध्यक्ष रौशन कुशवाहा ने कहा कि पुरैनी मंडल में नौ शक्तिकेद्र हैं, उनमें 71 बूथ अध्यक्ष हैं. सभी बूथों पर पार्टी का झंडा फहराया जाएगा. उन्होंने कहा की पूरे देश में भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जो सबका साथ सबका विकास में विश्वास रखती है. भाजपा का गठन छह अप्रैल को नई दिल्ली के कोटला मैदान में आयोजित एक कार्यकर्ता अधिवेशन में किया गया था, जिसके प्रथम अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी निर्वाचित हुए थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >