शिक्षाविद बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की मनायी गयी जयंती

शिक्षाविद बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की मनायी गयी जयंती

मधेपुरा. सदर प्रखंड के मदनपुर में बाबू बिंदेश्वरी मंडल मेमोरियल एजुकेशनल ट्रस्ट के द्वारा शिक्षाविद बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती मनायी गयी. मौके पर मुख्य अतिथि माया अध्यक्ष सह भाजपा नेता राहुल यादव ने पुष्प अर्पित कर बिंदेश्वरी बाबू को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि बिंदेश्वर बाबू शिक्षा के धनी व्यक्ति थे. गांव के दबे कुचले लोगों को शिक्षा ग्रहण करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे. अपने पूरे सेवाकाल में लोगों का मदद किये कोई युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष सुधांशु यादव ने कहा कि बिंदेश्वरी बाबू अपने हुनर के बदौलत कई लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने सहयोग करते थे एवं लोगों के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने में मदद करते थे. मौके पर बिंदेश्वरी बाबू के पुत्र सुभाष कुमार ने कहा कि वह अपने पूरे सेवाकाल में लोगों को फ्री में शिक्षा दान किया करते थे. गरीबों के बच्चे को शिक्षा के प्रति जागरूक करते थे. मौके पर रोहित कुमार , महेश्वरी यादव, वार्ड सदस्य राजकिशोर शर्मा, समाजसेवी अनुराग यादव, बाबाजी यादव, आनंद, मनीष कुमार, राजेश कुमार, राकेश कुमार रोशन, मंजेश कुमार, सुमन कुमार, अशोक यादव, मोहन कुमार, सोहन कुमार आनंद, विपिन कुमार , आशीष आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >