गम्हरिया. थाना क्षेत्र अंतर्गत पोस्ट ऑफिस के पास शुक्रवार को एक बाइक की चोरी हो गयी. पीड़ित गम्हरिया वार्ड नंबर 11 निवासी युवा राजद के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष नारायण कुमार उर्फ बबलू ने बाइक चोरी को लेकर थाने में आवेदन दिया है. पीड़ित ने कहा कि बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 43 जे 1750 है. इधर, थानाध्यक्ष अकमल हुसैन ने बताया कि आवेदन मिला है. जांच की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
