सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, उसके दो अन्य साथी घायल

हादसे में घायल युवती की पहचान अररिया जिले के भटगामा निवासी मनोज यादव की बेटी नेहा कुमारी के रूप में हुई है.

राजपुर स्थित गैमन इंडिया प्लांट के पास अज्ञात वाहन ने मार दी ठोकर- मधेपुरा सोमवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो अन्य साथी घायल हो गए. घटना भर्राही थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 107/231 पर राजपुर स्थित गैमन इंडिया प्लांट के पास हुई, जहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. मृतक की पहचान ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के डेफरा वार्डनंबर दस निवासी रामचंद्र यादव के बेटे सौरव कुमार (25) के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार सौरव दो भाइयों में बड़ा था. वह रविवार की सुबह घर से अकेले निकला था. बाद में जानकारी मिली कि वह अपने दोस्तों के साथ सिंहेश्वर मंदिर गया था. हादसे में घायल युवती की पहचान अररिया जिले के भटगामा निवासी मनोज यादव की बेटी नेहा कुमारी के रूप में हुई है. वहीं सौरव का दोस्त रिशु यादव सहरसा जिले के मलोधा गांव का निवासी है. उसे भी चोटें आई है. बताया जा रहा है कि सौरव, नेहा और रिशु तीनों रविवार की रात सिंहेश्वर मंदिर में रुके थे. सोमवार सुबह वे सिंहेश्वर से पूर्णिया जाने के लिए निकले थे. इसी दौरान राजपुर गैमन इंडिया प्लांट के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि सौरव की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और भर्राही थाना पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >