एनएच-107 पर डिवाइडर से टकरायी बाइक, तीन घायल

एनएच-107 पर डिवाइडर से टकरायी बाइक, तीन घायल

मधेपुरा. मधेपुरा-सहरसा राष्ट्रीय राजमार्ग 107 पर सुरक्षा को लेकर बरती जा रही लापरवाही एक बार फिर सामने आयी है. मठाई व गणेश स्थान के बीच बने डिवाइडर पर रेडियम युक्त संकेतक पट्टी नहीं रहने के कारण मंगलवार की देर शाम एक बाइक सवार डिवाइडर से टकरा गयी, जिससे बाइक सवार तीन लोग घायल हो गया, जिसमें एक की हालत गंभीर है. हादसे में माला देवी, पिंकेश ऋषिदेव व प्रकाश ऋषिदेव घायल हो गया. घटना की सूचना पर 112 नंबर की पुलिस मौके पर पहुंची. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. घायल पिंकेश ऋषिदेव ने बताया कि वह पत्नी को ससुराल खौपती से लेकर घर रामपट्टी, सिंहेश्वर जा रहा था. इसी दौरान गणेश स्थान के समीप कोहरा के कारण सड़क पर बने डिवाइडर का अंदाजा नहीं लग पाया, जिससे बाइक डिवाइडर से टकरा गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >