Bihar News: मधेपुरा में ट्रैक्टर और ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर, एक की मौत, चार की स्थिति गंभीर

Bihar News: बिहार के मधेपुरा जिला के मुरलीगंज थाना क्षेत्र के प्रसादी चौक पर रविवार की सुबह ट्रैक्टर और ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर हो गई. जिसमें एक युवक की मौत हो गई. जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.

Bihar News: बिहार के मधेपुरा जिला के मुरलीगंज थाना क्षेत्र के प्रसादी चौक पर रविवार की सुबह ट्रैक्टर और ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर हो गई. जिसमें एक युवक की मौत हो गई. जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. मृतक की पहचान भागलपुर जिले के औलियाबाद निवासी कपिल देव के 23 वर्षीय पुत्र संजीत कुमार के रूप में हुई है.

ट्रेन पकड़ने जा रहा था स्टेशन

इस दुर्घटना में घायल लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि संजीत कुमार अपने ससुराल बिहारीगंज थाना क्षेत्र के कठौतिया से ई-रिक्शा से ट्रेन पकड़ने के लिए मुरलीगंज रेलवे स्टेशन जा रहा था.

मुरलीगंज में वह अपने साथियों के साथ ट्रेन पकड़कर अमृतसर मजदूरी के लिए जानेवाला था. तभी मुरलीगंज थाना क्षेत्र के प्रसादी चौक पर एक ट्रैक्टर से ई-रिक्शा में टक्कर हो गई. दुर्घटना में ई-रिक्शा सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

Also Read: बिहार में दर्दनाक हादसा, इंजन और बोगी के बीच दबा रेल कर्मचारी…मौत, 2 घंटे तक फंसी रही लाश

सभी घायल इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर

सभी घायलों को नजदीकी मुरलीगंज पीएचसी ले जाया गया है. इलाज के दौरान संजीत कुमार की मौत हो गई. जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. घायलों में कठौतिया निवासी सोनी देवी (40) गुलशन कुमार (9) मीठी कुमारी (1) मनदीप मंडल (25) शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >