भूपेंद्र नारायण जयंती समारोह आज, पूर्व मंत्री करेंगे उद्घाटन

भूपेंद्र नारायण जयंती समारोह आज, पूर्व मंत्री करेंगे उद्घाटन

मधेपुरा. समाजवादी चिंतक स्वतंत्रता सेनानी, विचारक भूपेंद्र नारायण मंडल की जयंती रविवार को मनायी जायेगी. सिंहेश्वर प्रखंड के सुखासन पंचायत में होने वाले कार्यक्रम की तैयारी को शनिवार पूरी कर ली गयी. भूपेंद्र नारायण मंडल विचार मंच के सचिव परमेश्वरी यादव ने बताया कि भूपेंद्र जयंती समारोह को सफल बनाने में विचार मंच एवं मुखिया किशोर कुमार एवं उनकी टीम द्वारा लगभग एक महीने से चल रही तैयारी को अंतिम रूप दे दिया गया है. सचिव परमेश्वरी यादव ने कार्यक्रम में पूर्व मंत्री अशोक कुमार सिंह, विधायक सह पूर्व मंत्री प्रो चंद्रशेखर, एमएलसी डॉ एनके यादव, विधायक गौतम कृष्ण, विधायक आइपी गुप्ता, पूर्व एमएलसी विजय कुमार वर्मा, पूर्व विधायक अरुण कुमार, चंद्रहास चौपाल आदि भाग लेंगे. पूर्व मंत्री बिहार सरकार अशोक कुमार सिंह कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे. वहीं पूर्व शिक्षा मंत्री सह सदर विधायक प्रो चंद्रशेखर मुख्य अतिथि होंगे. साथ ही आमंत्रित विधायक विधानपार्षद एवं अन्य हस्तियां विशिष्ट अतिथि की भूमिका में होंगे. संत रविदास व अन्य को भी दी जाएगी श्रद्धांजलि मुखिया संघ सिंहेश्वर के प्रखंड अध्यक्ष किशोर कुमार ने कहा कि मुख्य मंच जहां पूरी तरह तैयार कर दिया गया है, वहीं नारियल विकास बोर्ड और सुखासन एंट्री प्वाइंट पर शिक्षा दधीचि कीर्ति नारायण मंडल, स्वतंत्रता सेनानी कमलेश्वरी प्रसाद यादव, शहीद चूल्हाय यादव, प्रथम प्रमुख उपेंद्र यादव के सम्मान में तोरण द्वार लगाए गए हैं. उन्होंने कहा कि पंचायत सरकार भवन परिसर एवं स्थानीय लोग पूरी तरह भूपेंद्र नारायण मंडल जयंती समारोह के लिए तैयार है. उन्होंने बताया कि आयोजन को लेकर सरकार भवन सुखासन परिसर पूरी तरह तैयार किया जा रहा है. इस अवसर पर संत रविदास सहित अन्य स्थानीय महापुरुषों को भी श्रद्धांजलि दी जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kumar Ashish

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >