अंडर 14 बिहार राज्य फुटबॉल टीम में बलबीर का हुआ चयन

अंडर 14 बिहार राज्य फुटबॉल टीम में बलबीर का हुआ चयन

मधेपुरा.

मधेपुरा के बलबीर कुमार का चयन अंडर 14 बिहार राज्य फुटबॉल टीम में हुआ है, जो एक दिसंबर 2025 को राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट जो मध्यप्रदेश में आयोजित होगा. इसमें बलबीर बिहार की ओर से खेलेंगे. बलबीर के पिता अमरजीत कुमार शिक्षक हैं एवं इनके दादा बमबहादुर यादव मधेपुरा टाउन क्लब के कप्तान व प्रसिद्ध फुटबॉल खिलाड़ी थे. बताते चले कि 2024/25 में संपन्न हुये सुब्रतो मुखर्जी अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल में बलबीर बिहार राजकीय टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं. इसके लिए बलबीर को भारतीय वायु सेना की तरफ से 25 हजार रुपये का स्कॉलरशिप भी दिया जाता है. बलबीर के चयन पर जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष श्वेत कमल उर्फ बौआ यादव, सचिव अमींद्र कुमार अमर उर्फ मिथुन, कोषाध्यक्ष सुशांत कुमार उर्फ बमबम यादव, संयोजक सुधांशु यादव, कोच साहब डॉ रामकृष्ण यादव, बलबीर के कोच करने वाले एवं बिहार राज्य टीम के कप्तान रह चुके ब्रह्म नाथ गांगुली उर्फ गोदाय दा, राजेंद्र यादव, बलबीर के साथी खिलाड़ी हिमराज, सोनू, धनराज, अंकित, निखिल, अमृत, प्रतीक, रिशु, सूरज आदि ने खुशी जाहिर की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >