बीएड प्रथम वर्ष की परीक्षा 18 मई से

बीएड प्रथम वर्ष की परीक्षा 18 मई से

प्रतिनिधि, मधेपुरा भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय में बीएड प्रथम वर्ष परीक्षा-2024 सत्र 2023-25 की परीक्षा 18 मई से होगी. इस बाबत बीएनएमयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो शशिभूषण ने बताया कि परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार बीएड प्रथम वर्ष परीक्षा-2024 सत्र 2023-25 की परीक्षा 18 मई से शुरू होगी एवं 27 मई 2024 को संपन्न होगी. परीक्षा नियंत्रक प्रो शशिभूषण ने बताया कि बीएड प्रथम वर्ष की परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर दो परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. इसके लिए मधेपुरा व सहरसा में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है. उन्होंने बताया कि भूपेंद्र नारायण मंडल वाणिज्य महाविद्यालय मधेपुरा अर्थात कॉमर्स कॉलेज मधेपुरा में ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय मधेपुरा, पार्वती विज्ञान महाविद्यालय मधेपुरा, एमपी कॉलेज ऑफ एजुकेशन चांदनी चौक, सुभाष चंद्र बोस कॉलेज ऑफ एजुकेशन खुर्दा, मधेपुरा बीएड कॉलेज मधेपुरा, मोहन शकुंतला टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज मधेपुरा एवं विश्वविद्यालय मुख्यालय के बीएड के छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे. जबकि एसएनएस आरकेएस कॉलेज सहरसा में राधेश्याम टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज सुपौल, एमएलटी कॉलेज सहरसा, इस्ट एंड वेस्ट टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज सहरसा, आरएम कॉलेज सहरसा एवं आरजेएम कॉलेज सहरसा के छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे. उन्होंने बताया कि परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक होगी. उन्होंने बताया कि बीएनएमयू अंतर्गत 12 कॉलेजों में बीएड की पढ़ाई होती है. बीएड प्रथम वर्ष की परीक्षा में लगभग 1300 परक्षार्थी शामिल होंगे. परीक्षा को लेकर सभी तरह की तैयारियां परीक्षा विभाग द्वारा किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >