मधेपुरा. भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय ने स्नातक व बीएड पाठ्यक्रमों की विभिन्न परीक्षाओं के लिए परीक्षा प्रपत्र भरने की तिथि घोषित कर दी है. साथ ही पैट-22 व पैट-23 के मौखिकी परीक्षा की तिथि जारी कर दी गयी है. इस बाबत बीएनएमयू परीक्षा नियंत्रक डॉ शंकर कुमार मिश्रा ने बताया कि परीक्षा प्रपत्र भरने की प्रक्रिया यूएमआइएस www.bnmuumis.in व ऑफलाइन के माध्यम से की जायेगी. इससे जुड़ी विस्तृत जानकारी व दिशा-निर्देश भी यूएमआइएस पोर्टल पर उपलब्ध है. बीएनएमयू प्रशासन ने छात्र-छात्राओं से समय पर परीक्षा प्रपत्र भरने की अपील की है, ताकि किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके. स्नातक तृतीय खंड के परीक्षा प्रपत्र भरने की तिथि जारी बीएनएमयू के परीक्षा विभाग ने स्नातक तृतीय खंड के परीक्षा प्रपत्र भरने की तिथि जारी कर दी है. स्नातक तृतीय खंड परीक्षा 2025 सत्र 2022-25 के लिए ऑनलाइन परीक्षा प्रपत्र बिना विलंब शुल्क के 25 मार्च से सात अप्रैल तक भर सकते हैं. वहीं विलंब शुल्क के साथ आठ अप्रैल से नौ अप्रैल तक परीक्षा प्रपत्र भरा जा सकेगा. महाविद्यालयों द्वारा बीएनएमयू कार्यालय में शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 11 अप्रैल निर्धारित की गयी है. बढ़ा दी गयी है द्वितीय खंड के परीक्षा प्रपत्र भरने की तिथि बीएनएमयू के परीक्षा विभाग ने स्नातक द्वितीय खंड परीक्षा 2025 नन कॉलेजिएट के परीक्षा प्रपत्र भरने की तिथि बढ़ा दी है. स्नातक द्वितीय खंड परीक्षा 2025 नन कॉलेजिएट के छात्र-छात्राओं के लिए परीक्षा प्रपत्र भरने की अंतिम तिथि विलंब शुल्क के साथ 24 मार्च तक बढ़ा दी गयी है, जबकि बीएनएमयू कार्यालय में शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 25 मार्च तय की गयी है. बीएड प्रथम वर्ष व द्वितीय वर्ष के परीक्षा प्रपत्र भरने की तिथि जारी बीएनएमयू के परीक्षा विभाग ने बीएड प्रथम वर्ष परीक्षा 2025 सत्र 2024-26 के लिए ऑनलाइन व बीएड द्वितीय वर्ष परीक्षा 2025 सत्र 2023-25 के परीक्षा के लिए ऑफलाइन परीक्षा प्रपत्र महाविद्यालय में भरने व सशुल्क विश्वविद्यालय कार्यालय में जमा करने की तिथि जारी कर दी है. उन्होंने बताया कि परीक्षा प्रपत्र भरने की तिथि 25 मार्च से 12 अप्रैल तक रखी गयी है. विलंब शुल्क के साथ यह परीक्षा प्रपत्र 16 अप्रैल तक भरा जा सकता है, जबकि बीएनएमयू कार्यालय में परीक्षा प्रपत्र व शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 17 अप्रैल तय की गयी है. 24 से 31 तक होगी पैट-22 व पैट-23 की मौखिकी परीक्षा परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि पैट-22 व पैट-23 की मौखिकी परीक्षा 24 मार्च से 31 मार्च तक संबंधित स्नातकोत्तर विभाग में आयोजित की जायेगी. उन्होंने बीएनएमयू के सभी स्नातकोत्तर विभागाध्यक्ष को पत्र भेजकर आग्रह किया है कि वह अपने स्तर से निर्धारित तिथि तक सुविधानुसार तिथि का निर्धारण करते हुये, पैट-22 व पैट-23 की मौखिकी परीक्षा संपन्न करायें व इसकी सूचना संबंधित छात्र-छात्राओं को अपने स्तर से दें. साथ ही आपसे आग्रह है कि मौखिकी परीक्षा बिहार सरकार के आरक्षण रोस्टर के आधार पर सीटों की उपलब्धता इत्यादि का बिंदुवार पालन करते हुए मौखिक परीक्षा का आयोजन करें. मौखिकी परीक्षा समाप्ति उपरांत परीक्षाफल की एक प्रति परीक्षा विभाग में जमा करें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
