प्राकृतिक खेती के लिए चलाया गया जागरूकता अभियान

प्राकृतिक खेती के लिए चलाया गया जागरूकता अभियान

शंकरपुर.

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बैहरारी गांव में किसानों को प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए कृषि विभाग द्वारा जिले में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत विशेष जागरूकता अभियान चलाया. अभियान के अंतर्गत मंगलवार को किसानों को रासायनिक खाद व कीटनाशकों के उपयोग से होने वाले नुकसानों के बारे में बताते हुये पतंजलि जिला युवा प्रभारी सह फार्मर मास्टर ट्रेनर उपेंद्र कुमार योगी ने किसानों को प्राकृतिक खेती के लाभ के बारे में बताये. उन्होंने किसानों को जीवामृत , घनजीवामृत व निमास्त्र अर्क बनाने की विधियां बतायी.

मास्टर ट्रेनर ने किसानों बताया कि रासायनिक खाद व कीटनाशकों के अत्यधिक प्रयोग से खेतों में पैदा होने वाला अनाज प्रदूषित हो गया है. इसके सेवन से कैंसर जैसी घातक बीमारियां हो रही है. इन बीमारियों से बचाव के लिए खेतों में रासायनिक उर्वरक व कीटनाशक का उपयोग बंद कर उनके स्थान पर जैविक व प्राकृतिक खाद व कीटनाशक का उपयोग करें ताकि मिट्टी के साथ साथ शरीर भी स्वस्थ रहें. इस कार्यक्रम में सहायक तकनीकी प्रबंधक विकास कुमार ने किसानों को प्राकृतिक खेती से होने वाले लाभ के बारे में अवगत कराये, इस कार्यक्रम में किसान सलाहकार दुखन मंडल, चंदन कुमार (एटीएम) व किसान उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >