बिहार विधानसभा चुनाव के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर किया सम्मानित

बिहार विधानसभा चुनाव के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर किया सम्मानित

ग्वालपाड़ा. मधुराम मध्य विद्यालय ग्वालपाड़ा के सहायक शिक्षक सुजीत कुमार सिंह को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में उल्लेखनीय योगदान के लिए सोमवार को जिला अतिथि गृह में जिला पदाधिकारी तरणजोत सिंह, उप विकास आयुक्त अनिल अनिल बसाक व एसपी संदीप सिंह ने सम्मानित किया. मौके पर सुजीत कुमार सिंह के कार्यों को सराहा. सम्मानित होने के बाद सुजीत ने कहा कि यह सम्मान मेरे लिए गर्व का विषय है. निर्वाचन के दौरान मिली इस जिम्मेदारी को मैंने पूरी ईमानदारी, अनुशासन व टीम भावना के साथ निभाया. प्रशासन द्वारा यह सम्मान न केवल मेरे कार्य का मूल्यांकन है, बल्कि आगे भी इसी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प मजबूत है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >