रेशना पंचायत के वार्ड पांच के लिए आशा का हुआ चयन

रेशना पंचायत के वार्ड पांच के लिए आशा का हुआ चयन

ग्वालपाड़ा.

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रेशना पंचायत वार्ड नंबर पांच के लिए आशा चयन को लेकर मुखिया शिवनारायण मंडल की अध्यक्षता में आम सभा का आयोजन किया गया. सभा में मुखिया शिवनारायण मंडल, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ पीके अग्रवाल, बीसीएम प्रेमशंकर कुमार, सेविका नूतन कुमारी, वार्ड सदस्य संतोष कुमार आदि ने भाग लिया. आशा चयन के लिए रितु कुमारी, मौसम कुमारी फूल कुमारी, कोमल कुमारी, बेवी कुमारी, मिली कुमारी ने शैक्षणिक प्रमाण पत्र जमा किया. प्रमाण पत्र जांच के उपरांत रितु कुमारी का चयन सर्वसम्मति से आमसभा किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >