दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी को अपने कर्तव्य स्थल पर ससमय पहुंचे- डीएम

दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी को अपने कर्तव्य स्थल पर ससमय पहुंचे- डीएम

मधेपुरा. जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह व पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह ने मुहर्रम पर्व को लेकर विधि-व्यवस्था संधारण के लिए जिला मुख्यालय स्थित कला भवन में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी को ब्रिफिंग किया. मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी, मधेपुरा/उदाकिशुनगंज, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मधेपुरा/उदाकिशुनगंज के साथ-साथ अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे. ब्रिफिंग में पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी को अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पहचान करने के लिए निर्देश दिया. डीजे पूर्णतः बंद रखने का निर्देश दिया. मुहर्रम का जुलूस निर्धारित रूट से ही निकालने का निर्देश दिया. ब्रिफिंग में डीएम ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी को अपने कर्तव्य स्थल पर ससमय पहुंचने का निर्देश दिया. साथ ही पूरी तत्परता से अपना कर्तव्य निर्वहन करने का निर्देश दिया. वहीं अपने प्रतिनियुक्ति स्थल को पूर्व से पहचान करने व प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी को शांति समिति के सदस्य व स्थानीय लोगों से समन्व्य स्थापित करने का निर्देश दिया गया, ताकि कोई भी अप्रिय घटना घटित न हो. संवेदनशील स्थलों पर मुहर्रम की जुलूस की वीडियोग्राफी करने का निर्देश दिया. मुहर्रम पर्व के अवसर पर जिला स्तर पर समाहरणालय में विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है. किसी प्रकार की संवाद/समस्या या कठिनाई होने पर इसकी सूचना जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या-06476-222220 पर दी जा सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >