सड़क अतिक्रमणमुक्त कराये जाने को लेकर सीओ को दिया आवेदन

सड़क अतिक्रमणमुक्त कराये जाने को लेकर सीओ को दिया आवेदन

प्रतिनिधि, उदाकिशुनगंज/नयानगर

उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बुधमा पंचायत के वार्ड पांच में सड़क अतिक्रमणमुक्त किये जाने को लेकर स्थानीय लोगों ने अंचलाधिकारी को आवेदन दिया है. आवेदन के माध्यम सोनू कुमार सिंह ने बताया कि आलमनगर-बुधमा मुख्य सड़क से लेकर बिंदेश्वरी प्रसाद सिंह के घर तक सड़क को लोगों ने अतिक्रमित कर लिया है. इससे आवागमन में परेशानी हो रही है. मालूम हो कि पूर्व में मुखिया पंकज कुमार सिंह ने अंचलाधिकारी से सड़क पैमाइस करने की मांग की थी. ज्ञात हो कि सड़क अतिक्रमित होने के कारण निरंतर वाद-विवाद बना रहता है.

———

अतिक्रमित सड़क के मामले में अमीन प्रतिनियुक्त किया गया है. अमीन का प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद अतिक्रमण हटाया जायेगा.

हरिनाम राम,सीओ उदाकिशुनगंज

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >