शांति व सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील

मुहर्रम पर्व को लेकर श्रीनगर थाना अध्यक्ष राघवेन्द्र नारायण के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गयी. उन्होंने जन प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि शांति एवं सौहार्द के साथ पर्व मनाएं.

कुमारखंड. मुहर्रम पर्व को लेकर श्रीनगर थाना अध्यक्ष राघवेन्द्र नारायण के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गयी. उन्होंने जन प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि शांति एवं सौहार्द के साथ पर्व मनाएं. इसके साथ ही उन्होंने दिशा निर्देश देते हुए कहा कि लाइसेंस प्राप्त करने के लिए 25 व्यक्ति का आधार कार्ड की छाया प्रति के साथ साथ मोबाइल नंबर व पासपोर्ट साइज का फोटो भी अनिवार्य रूप से देना होगा तभी लाइसेंस निर्गत की जायेगी. मौके पर उन्होंने कहा कि डीजे पर पूर्णरूपेण प्रतिबंध रहेगा. मौके पर एएसआई नागेन्द्र सिंह, सरपंच दाबिर दानिश,संजीत कुमार झा, विश्वनाथ साह, सुरेन्द्र साह, नरेश कुमार, वकील आलम, मो इजराइल, सरपंच चितरंजन सिंह, मो कपिल , मो हयात, सरपंच जहांगीर आलम, मो फयाज, सियाराम कुमार, मुखिया प्रतिनिधि नंदन शर्मा समेत अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >