मक्के की फसल को असमाजिक तत्वों ने किया बर्बाद

आठ कट्ठे खेत में लगी मक्के की फसल को असमाजिक तत्वों ने किया बर्बाद

प्रतिनिधि, ग्वालपाड़ा. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर दुधैला टोला निवासी किसान देवेंद्र शर्मा के खेत में लगी मक्के की फसल को असमाजिक तत्वों ने काटकर बर्बाद कर दिया. पीड़ित किसान शाहपुर पंचायत के उपमुखिया हैं. किसान ने बताया कि कर्ज लेकर खेती किये थे. बालियों में दाना भी आ गया था. गुरुवार की रात असामाजिक तत्वों ने आठ कट्ठा खेत में लगी मक्के की फसल को काटकर दिया. इससे लगभग 50 हजार रुपये से अधिक की क्षति हुई है. पीड़ित किसान ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही संतोष सिंह, पंसस गजेंद्र शर्मा आदि खेत पहुंचे.बताते चलें कि 13 मार्च को इसी पंचायत के टिक्कर टोला निवासी फेंकन पासवान के खेत में लगी मक्के की फसल को असामाजिक तत्वों बर्बाद कर दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >