सोहैल हत्याकांड का एक आरोपित गिरफ्तार

सोहैल हत्याकांड का एक आरोपित गिरफ्तार

बिहारीगंज. पुलिस ने 14 सितंबर को थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड नंबर सात सोहैल हत्याकांड के एक आरोपित को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष अमित रंजन ने बताया कि पड़रिया पंचायत निवासी मो सोहैल की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. रविवार को मृतक मो सोहैल के पिता मो इसराफिल के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए नामजद पांच आरोपियों में से एक बिहारीगंज नगर पंचायत वार्ड नंबर सात निवासी गजेंद्र कामती को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >