जेपीएससी में 53 रैंक लाकर उदाकिशुनगंज का अमित बना एसडीएम

जेपीएससी में 53 रैंक लाकर उदाकिशुनगंज का अमित बना एसडीएम

उदाकिशुनगंज.

झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में उदाकिशुनगंज का लाल अमित आनंद 53वां स्थान प्राप्त कर एसडीएम बना. उनके रिजल्ट की खबर सुनते ही शुक्रवार को बधाई देने वाले का तांता लग गया. परिजनों ने बताया कि अमित आनंद ने बिजेंद्रा पब्लिक स्कूल से सीबीएसई बोर्ड से मैट्रिक परीक्षा की. वहीं 12वीं बोकारो डीपीएस स्कूल से करने बाद हल्दीया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी (पश्चिम बंगाल) से इलेक्ट्रिकल्स इंजीनियरिंग करने के बाद उदाकिशुनगंज में रहकर जेपीएससी की तैयारी में जुट गया. अमित आनंद पहले ही प्रयास में परीक्षा में सफलता प्राप्त की. अमित ने सफलता का श्रेय माता शर्मिला झा, पिता चंद्रशेखर झा व कोटाज क्लासेस के राजू मिश्रा को दिया है. बधाई देने वालों में विनय दास, प्रदीप दास, संतोष कुमार गुप्ता, सुनील कुमार गुड्डू, राजीव मिश्रा, आशीष कुमार मिश्रा,कुलकुल सिंह, रणधीर कुमार आदि शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >