घटना के एक पखवारे बंद भी अजीत हत्याकांड का नहीं हुआ उद्भेदन

घटना के एक पखवारे बंद भी अजीत हत्याकांड का नहीं हुआ उद्भेदन

कुमारखंड . पुरैनी थाना क्षेत्र के बासुदेवपुर निवासी मक्का बीज कंपनी के फिल्ड असिस्टेंट अजीत कुमार चौधरी हत्याकांड का 15 दिन बाद भी खुलासा नहीं हो सका है. अजीत छह मई घर जा रहा था. इसी दौरान दो बदमाशों ने बाबा खेदन माराज स्थान से महज एक सौ मीटर की दूरी पर गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस मामले में पुलिस अजीत के पिता लक्षमिकांत चौधरी के आवेदन पर दो अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया. इधर बताया जाता है कि टेक्निकल सेल द्वारा अजीत कुमार चौधरी की हत्याकांड का राज खुलने वाला है. अनुसंधान के दौरान गुरुवार की शाम तक पुलिस टीम को कोई कामयाबी नहीं मिल सकी है. इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि जांच में टेक्निकल सेल की मदद ली जा रही है. टेक्निकल सेल का इनपुट प्राप्त होते ही हत्यारे की गिरफ्तारी कर ली जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >