बलिया कृषि मेला का कृषि मंत्री रामकृपाल यादव करेंगे उद्घाटन, कृषि विभाग की तैयारी जोरों पर

मेला के साथ दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा.

पुरैनी

प्रखंड के कुरसंडी पंचायत अंतर्गत बलिया गांव में सन 1978 से लगातार बंसत पंचमी के मौके पर प्रति वर्ष आयोजित होने वाली दो दिवसीय कृषि उपादान सह कृषि प्रदर्शनी मेला इस बार 24 और 25 जनवरी को प्रारंभ होने जा रहा है. मेला के आयोजन को लेकर तैयारी जोर शोर से की जा रही है.मेला के साथ दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा.

आयोजन समिति के अध्यक्ष राजाराम मेहता, सचिव सह मुखिया कुंदन सिंह व उपाध्यक्ष सह उप प्रमुख अंशु कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व प्रमुख जयप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में बिहार सरकार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव के द्वारा 24 जनवरी की दोपहर एक बजे मेला का उद्घाटन किया जायेगा. उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद दिनेश चंद्र यादव एवं मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव उपस्थित रहेंगे.

दो दिवसीय मेला में स्थानीय शारदा नाट्य कला परिषद् के तत्वावधान में ग्रामीणों के सहयोग से 24 जनवरी की रात माही मनीषा का शो एवं 25 जनवरी की रात्रि में मैथिली गायिका नेहा सिंह यादव व बिंदास जागरण ग्रुप के कलाकारों की प्रस्तुति होगी.

प्रखंड कृषि पदाधिकारी अंशुली प्रिया ने बताया कि दो दिवसीय कृषि उपादान सह कृषि प्रदर्शनी मेले में क्षेत्र के किसानों के बीच अनुदानित दर पर कृषि संयंत्र, फलदार पेड़-पौधे आदि की बिक्री की जायेगी. इसके अलावे पुरैनी प्रखंड सहित आसपास के क्षेत्रों के किसानों द्वारा उपजाये गये उन्नत व विकसित किस्म के फल, फूल, सब्जी एवं विभिन्न प्रकार के फसलों की प्रदर्शनी लगाकर संबंधित किसानों को पुरस्कृत भी किया जायेगा. पौधा संरक्षण विभाग, उद्यान विभाग एवं आत्मा के द्वारा किसान प्रदर्शनी सहित औषधीय पौधों का भी प्रदर्शन किया जायेगा. किसान गोष्ठी एवं प्रशिक्षण का आयोजन कर किसानों को विभिन्न सरकारी योजना तथा कम खर्च में अधिक उपज लेने की विस्तार पूर्वक जानकारी दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >