अधिवक्ता संघ का चुनाव संपन्न

अधिवक्ता संघ का चुनाव संपन्न

मधेपुरा. व्यवहार न्यायालय मधेपुरा में शुक्रवार को जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव संपन्न हो गया. जिला अधिवक्ता संघ के निर्वाचन पदाधिकारी अधिवक्ता चंद्रशेखर यादव व सह निर्वाचन पदाधिकारी अधिवक्ता लाल बहादुर सिंह ने कहा कि मौके पर सात पूर्व अध्यक्ष को भी सम्मानित किया गया. मतदान पांच बजे तक हुआ. अधिवक्ता संघ भवन में पांच मतदान केंद्र बनाये गये बनाये गये थे. संघ के 21 पदों के लिए 60 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे. निर्वाची अधिकारी चंद्रशेखर यादव एवं सहायक निर्वाचित पदाधिकारी लाल बहादुर सिंह ने बताया कि चुनाव के लिए पांच मतदान केंद्र पर 588 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग किया. उन्होंने कहा कि मतदान पारदर्शी व निष्पक्ष किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >