मुहर्रम को ले 230 लोगों पर धारा 107 की कार्रवाई

लोगों पर तेजी से 126 की कार्रवाई करते हुए बंघ पत्र कराना सुनिश्चित किया जा रहा है.

उदाकिशुनगंज मुहर्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने और शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर प्रशासन ने शरारती तत्वों को चिन्हित कर 230 लोगों के विरुद्ध धारा 107 निरोधात्मक कार्रवाई की है. थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना क्षेत्र के लोगों पर 107 की कार्रवाई की गई है. उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर यह कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि 107 की कार्रवाई ऐसे लोगों पर की जाती है जिनपर पूर्व में संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज हो या कोई मामले मे आरोपी होते हैं. उन्होंने कहा कि मुहर्रम पर्व को लेकर इस तरह की कार्रवाई तेजी से की जा रही है. उन्होंने कहा कि पुलिस मुख्यालय का स्पष्ट निर्देश है कि मुहर्रम को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शांति भंग करने वाले लोगों पर तेजी से 107 की कार्रवाई करते हुए बंघ पत्र कराना सुनिश्चित किया जा रहा है. पर्व के दौरान कहीं पर किसी प्रकार की कोई शांति भंग करने की कोशिश करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >