राजभवन के निर्देश पर कुलसचिव समेत कई अधिकारी बदले

राजभवन के निर्देश पर कुलसचिव समेत कई अधिकारी बदले

प्रो अशोक कुमार सिंह बने नए कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रक व वित्त पदाधिकारी के पदों पर भी नयी नियुक्तियां

मधेपुरा. भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय (बीएनएमयू) में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. यह बदलाव राज्यपाल सचिवालय के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है. जारी आदेश के अनुसार विश्वविद्यालय के कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रक एवं वित्त पदाधिकारी के पदों पर नए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गयी है. राज्यपाल सह कुलाधिपति के प्रधान सचिव डॉ राबर्ट एल चोंगथू द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि विश्वविद्यालय के प्रशासनिक हित को ध्यान में रखते हुए कुलाधिपति ने वर्तमान कुलसचिव प्रो डॉ अशोक कुमार ठाकुर को उनके पद से तत्काल प्रभाव से मुक्त कर दिया है.

किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

विश्वविद्यालय की नयी प्रशासनिक टीम के मुख्य चेहरे इस प्रकार हैं:

कुलसचिव :

सहरसा स्थित एसएनएसआरकेएस कॉलेज के भूविज्ञान विभाग के प्रो. अशोक कुमार सिंह को बीएनएमयू का नया कुलसचिव नियुक्त किया गया है. उन्हें तत्काल प्रभाव से पदभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है.

परीक्षा नियंत्रक :

आरएम कॉलेज सहरसा के भौतिकी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अरुण कुमार झा को विश्वविद्यालय का नया परीक्षा नियंत्रक बनाया गया है.

वित्त पदाधिकारी :

वित्तीय प्रबंधन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बीएसएनएल बिहार सर्कल पटना के सेवानिवृत्त सीएओ (एलए) कृष्ण कुमार को नया वित्त पदाधिकारी नियुक्त किया गया है.

पारदर्शिता व प्रभावी कार्यप्रणाली पर जोर

विश्वविद्यालय में हुए इस अचानक प्रशासनिक बदलाव से शैक्षणिक व प्रशासनिक हलकों में चर्चा का माहौल है. बताया जा रहा है कि यह फेरबदल विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी व पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से किया गया है. राजभवन द्वारा की गयी इस कार्रवाई से विश्वविद्यालय के कामकाज में नयी गति आने की संभावना जतायी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >