आलमनगर में हुए वारदात के दस घंटे में ही आरोपित पिता-पुत्र गिरफ्तार

वारदात के दस घंटे में ही आरोपित पिता-पुत्र गिरफ्तार

मामला आलमनगर के भागीपुर गांव के रामचंद्र मेहता हत्याकांड का

उदाकिशुनगंज

उदाकिशुनगंज अनुमंडल पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने के लिए तत्पर है. अनुमंडल क्षेत्र में हो रहे वारदातों के बाद पुलिस कार्रवाई के मामले में गंभीर है. पुलिस ने आलमनगर थाना क्षेत्र के भागीपुर गांव में एक व्यक्ति के हत्याकांड में दो आरोपित को गिरफ्तार किया है. एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि एक नवंबर को आलमनगर के भागीपुर गांव में रामचंद्र मेहता की सुप्तावस्था में गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस संदर्भ में मृतक की पत्नी किरण देवी के शिकायत आवेदन पर आलमनगर थाना में मामला दर्ज किया गया. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के द्वारा उदाकिशुनगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार के नेतृत्व में थानाध्यक्ष आलमनगर एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी तथा कर्मी का टीम बनाकर त्वरित कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया था. टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त घटना के 10 घंटा के अंदर मामले में संलिप्त आरोपित संजीव कुमार मेहता पिता अवधेश मेहता, अवधेश मेहता, पिता देवनारायण मेहता दोनों गांव भागीपुर थाना आलमनगर जिला मधेपुरा को विधिवत गिरफ्तार किया गया हैं. एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा हैं. घटना में संलिप्त अन्य अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी हैं, जल्द ही गिरफ्तारी सुनिश्चित कर ली जाएगी. कार्रवाई अभियान में पुअनि अखिलेश कुमार थानाध्यक्ष आलमनगर, पुअनि आशुतोष त्रिपाठी, डीआईयू टीम,थाना के सशस्त्र बल एवं कर्मी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >