किसान की बेटी आस्था प्रियदर्शी ने इंटर आर्ट्स में जिले में पाया प्रथम स्थान

किसान की बेटी आस्था प्रियदर्शी ने इंटर आर्ट्स में जिले में पाया प्रथम स्थान

सेल्फ स्टडी के दम पर हासिल की सफलता, मैट्रिक के बाद इंटर में भी जिला टॉपर बनकर क्षेत्र का नाम किया रोशन

कुमारखंड. प्रखंड के रामनगर महेश पंचायत, वार्ड संख्या 13 निवासी आस्था प्रियदर्शी ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर इंटर आर्ट्स परीक्षा में मधेपुरा जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है. खास बात यह है कि आस्था ने यह सफलता बिना किसी बाहरी कोचिंग के, केवल सेल्फ स्टडी के दम पर हासिल की है, जो अन्य छात्रों के लिए एक बड़ी प्रेरणा है. आस्था की यह सफलता निरंतरता का परिणाम है. उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव के आदर्श मध्य विद्यालय, रामनगर से प्राप्त की थी. इसके बाद उन्होंने जवाहर उच्च माध्यमिक विद्यालय, रामनगर बेला से मैट्रिक की परीक्षा दी थी, जिसमें 472 अंक लाकर उन्होंने जिले में पहला स्थान हासिल किया था. इसी गौरवमयी क्रम को जारी रखते हुए उन्होंने इंटर आर्ट्स की परीक्षा में 461 अंक प्राप्त कर एक बार फिर जिले में टॉप किया.

सीमित संसाधनों में रचा इतिहास

आस्था के पिता राजीव कुमार ठाकुर एक किसान हैं, जबकि उनकी माता मीनू देवी गृहिणी हैं. परिवार की आर्थिक स्थिति व सीमित संसाधनों के बावजूद, माता-पिता ने आस्था की पढ़ाई में पूरा सहयोग दिया. घर के शैक्षणिक माहौल व परिजनों के प्रोत्साहन से ही यह उपलब्धि हासिल की गयी. आस्था की इस सफलता पर पूरे प्रखंड और जिले में हर्ष का माहौल है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >