सिंहेश्वर, मधेपुरा सिंहेश्वर स्थित बाबा मंदिर के पास से एक युवक को चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया. जिसे न्यायिक हिरासत में न्यायालय में प्रस्तुत किया गया. इस बाबत अपर थानाध्यक्ष कपिलदेव यादव ने बताया कि गश्त दल के साथ थाना क्षेत्र में गश्त करते हुए सिंहेश्वर मंदिर पार्किंग के पास पहुंचने पर देखा कि एक युवक को मंदिर के मुख्य द्वार के पास ताक झांक रहा है. जिसे पकड़कर पूछताछ किया तो अपना नाम गौरीपुर वार्ड 11 निवासी मो इरफान बताया. उक्त युवक का तालाशी लिया तो रेडमी मोबाइल बरामद हुआ. जब मोबाईल का लॉक खोलने को कहा तो उक्त लड़का मोबाईल का लॉक नही खोल पाया तो शक होने पर उक्त युवक से पूछताछ करने लगा कि मोबाईल किसका है तो टाल- मटोल करने लगा बाद में बताया कि यह मोबाईल चोरी का है जो हमने मधेपुरा में रेल से यात्रा करने के दौरान किसी यात्री के पेकेट से पर्स एवं यह मोबाईल चोरी किया था. बताया कि इधर उधर घुम कर चोरी करते रहता है. थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर उक्त युवक को न्यायिक हिरासत में न्यायालय में प्रस्तुत किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
