चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

सिंहेश्वर. थाना क्षेत्र अंतर्गत अलग- अलग जगहों से चोरी की बाइक के साथ युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जिसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है. इस बाबत थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया कि एसआइ देवेंद्र ठाकुर को गुप्त सूचना मिली कि मेला ग्राउंड स्थित झुग्गी में एक चोरी की बाइक है. सूचना सत्यापन के लिए झुग्गी झोपड़ी की घेराबंदी की गयी. पुलिस बल को देख एक युवक भागने लगा, जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया है. बताया कि इस मामले में बाइक व युवक गौरीपुर वार्ड छह निवासी गौतम कुमार को गिरफ्तार किया है, जबकि चोरी के आरोप में दुर्गा चौक वार्ड एक निवासी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया गया है. वहीं थानाध्यक्ष ने कहा कि दोनों युवक को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >