पुरैनी से महादेवपुर घाट पर गंगाजल भरने आया युवक डूबा

पुरैनी से महादेवपुर घाट पर गंगाजल भरने आया युवक डूबा

प्रतिनिधि, पुरैनी-नवगछिया सावन की पहली सोमवारी पर नवगछिया के महादेवपुर गंगा घाट पर स्नान करने के दौरान मधेपुरा जिला के पुरैनी बाजार निवासी 20 वर्षीय कुंदन कुमार डूब गये. एनडीआरफ की टीम द्वारा लगातार उसकी खोज की जा रही है. देर शाम तक पता नहीं चल सका है. बताया गया कि पांच बाइक पर 10 दोस्त आये थे. सभी महादेवपुर घाट से जल लेकर मधेपुरा के बाबा सिंहेश्वर को जल चढ़ाते. इसी दौरान नहाने के क्रम में कुंदन कुमार गहरे पानी में चला गया और डूब गया. लापता कुंदन तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था. उसके पिता ओम प्रकाश साह की पूर्व में ही मौत हो गयी है. कुंदन मजदूरी कर और ठेला चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था. मां प्रमिला देवी और बहन का रो-रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >