एनएच 106 पर हादसे में दो बाइक सवार युवक की हुई मौत

एनएच 106 पर हादसे में दो बाइक सवार युवक की हुई मौत

प्रतिनिधि, उदाकिशुनगंज उदाकिशुनगंज मुख्यालय स्थित एनएच 106 पर सोमवार की देर संध्या हादसे में दो बाइक सवार युवक की मौत हो गयी, जिसकी पहचान उदाकिशुनगंज मुख्य बाजार के डब्लू मंडल व धीरेंद्र सिंह के रूप में हुई. लोगों ने बताया कि बाइक सवार एनएच 106 कॉलेज चौक व पटेल चौक के बीच से गुजर रहा था. इसी दौरान हाइवा व ट्रैक्टर की चपेट में आने से दोनों बाइक सवार युवक जख्मी हो गया. लोगों दोनों को अनुमंडलीय अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी युवक को मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया,जहां से चिकित्सक ने दोनों को रेफर कर दिया. इलाज के दौरान पटना में धीरेंद्र सिंह की मौत हो गयी. वहीं डब्लू मंडल की विराटनगर में इलाज के दौरान मौत हो गयी. दोनों का शव उदाकिशुनगंज पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया. थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि शव को कागजी प्रक्रिया करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया गया है. इस बाबत सीओ हरिनाथ राम ने बताया कि सड़क हादसे में दोनों युवक की मौत की सूचना मिली है. दोनों मृतक के आश्रितों को आपदा के तहत मुआवजा दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >